रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति, पीएम सूर्यघर योजना से हजारों परिवारों का बिजली बिल हुआ शून्य

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रभावी साबित हो रही है। यह योजना हजारों परिवारों को बिजली बिल से राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी मजबूती दे रही है।

प्रदेश में योजना के सफल क्रियान्वयन से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली का मासिक खर्च कम हो रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी बल मिल रहा है।

5 किलोवॉट सोलर संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा निवासी श्री लखन लाल कश्यप इस योजना की सफलता की मिसाल बनकर सामने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 5 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराया है।

संयंत्र शुरू होने के बाद उनका मासिक बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इससे परिवार की नियमित बचत बढ़ी है और घरेलू खर्च पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी समाप्त हो गया है।

सरकारी अनुदान से कम हुआ खर्च

श्री लखन लाल कश्यप ने बताया कि योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर उनके घर में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कर दिया गया। केंद्र और राज्य सरकार से मिले अनुदान के कारण संयंत्र लगाने की लागत काफी कम हो गई, जिससे सौर ऊर्जा अपनाना उनके लिए आसान और किफायती बन गया।

उन्होंने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया है। बचने वाली राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं में किया जा रहा है।

स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

लखन लाल कश्यप का कहना है कि सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे भरोसेमंद, किफायती और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा है। इससे आर्थिक बचत के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी योगदान मिलता है।

उन्होंने प्रदेश के सभी पात्र परिवारों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराने की अपील की।

हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ना है, ताकि लोग अपने बिजली खर्च में बचत कर सकें, स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं और हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनें।

सरकार का मानना है कि इस योजना के माध्यम से आर्थिक बचत, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण—तीनों उद्देश्यों को एक साथ हासिल किया जा सकता है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment