ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, दुर्गा पूजा स्थल पर रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सौगात ,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से से रंगमंच का निर्माण, ग्रामीणों ने जताया आभार

जशपुरनगर, 30 सितंबर 2026/ कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित किए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से 3 लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनआवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार होने से गांव में धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हुई है।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में मिलेगी सुविधा

श्री टोला के दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध होने से अब रात्रिकालीन धार्मिक, सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहेगी। इससे ग्रामीणों को विशेष रूप से दुर्गा पूजा सहित अन्य अवसरों पर कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी। वहीं, विधायक निधि से निर्मित रंगमंच से पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर मंच उपलब्ध हो गया है। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment