दुर्ग। गुरु नानक देव जी की जयंती और प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भिलाई के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, सेक्टर-6 में आयोजित समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सिख समाज को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, पदाधिकारियों, माताओं-बहनों, युवाओं और प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती पर पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाने का अवसर सौभाग्य की बात है। उन्होंने सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर मिलने की कामना की।
लंगर में ग्रहण किया प्रसाद
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।
दुर्ग-भिलाई और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए संवाद छत्तीसगढ़ से जुड़े रहें। स्थानीय और प्रदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें — samvadchhattisgarh.com