जशपुर, 23 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 04 के नियम 08 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जशपुर जिले में तीन दिवस स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
घोषित अवकाश के अनुसार, 16 जुलाई 2026, गुरुवार को रथयात्रा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को कुंवर पूर्णिमा (करम परब) के त्योहार पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा, 9 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि घोषित स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होंगे।