जशपुर: किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें – धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण के दौरान कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा

Please Share With Your Friends Also

जशपुर 22 नवंबर 25/ सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शनिवार को दुलदुला धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और धान खरीदी व्यस्था की जानकारी ली।
उन्होंने निरिक्षण के दौरान खरीदी केन्द्र में नया और पुराने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही किसानों का समय पर टोकन काटने और खरीदी केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किए।

उन्होंने धान को सुरक्षित रखने के लिए त्रिपाल की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम श्री नन्द जी पांडे डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment