जशपुर: यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह नागरिकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर:- आज महाराजा चौक में नेहरु युवा केंद्र जशपुर के युवाओं द्वारा यातायात पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें यातायात पुलिस के जवान मनोहर लकड़ा ने युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी ।
महाराजा चौक में आज नेहरू युवा केंद्र जशपुर के 25-30 युवाओं ने नागरिकों को यातायात सुरक्षा हेतु जागरूक किया।
जिसमें हेलमेट पहनने, तीन सवारी न करने, सीट बेल्ट लगाने , शराब पीके वाहन न चलाने, नंबर प्लेट और लाइसेंस के साथ वाहन चलाना के लिए नागरिकों से अपील किया गया।
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से सूर्यकांत चंद्रा और संजीव भगत उपस्थित रहे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment