रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की उपस्थिति में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।
📌 यह भी पढ़ें: जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन
इस दौरान मुख्य सचिव ने मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से उद्देशिका का पाठ करवाया।
📌 यह भी पढ़ें: भारतीय भागीदारी अधिनियम में छत्तीसगढ़ संशोधन विधेयक
सामूहिक वाचन में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बाल विवाह मुक्ति रथ अभियान
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com