रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में नवा रायपुर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी बहनों सना और सानिया ने मुलाकात की।
📌 यह भी पढ़ें: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री ने उनकी खेल उपलब्धियों और पढ़ाई के साथ खेल में सक्रियता की सराहना करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
दोनों खिलाड़ियों ने गोल्डन कप, खेलो इंडिया गेम्स और दमन में आयोजित बीच गेम्स में भाग लेकर पदक हासिल किए हैं।
सना बीकॉम और सानिया बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में संवेदनशील पहल: जरूरतमंदों को राहत और प्रतिभाओं को भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।
📌 यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीन साल में 3,271 नए उद्योग स्थापित
उन्होंने खेल प्रतिभाओं को आवश्यक सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com