जशपुर: अज्ञात शव लगभग 35 वर्षीय युवक की नहीं हो रही पहचान,मृतक मटमैला रंग का टी-षर्ट एवं ग्रे-कलर का जांघिया पहना था, विगत दिनों थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक द्वारा संरक्षित समाज की लड़की से छेड़खानी पर हुई थी मारपीट….

Please Share With Your Friends Also

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परवेज खान उम्र 30 साल निवासी लरंगा ने दिनांक 07.06.2025 को सन्ना थाना में सूचना दिया कि दिनांक 06.06.2025 के शाम लगभग 07 बजे ग्राम लरंगा के कुछ व्यक्ति एवं उनकी एक लड़की रिष्तेदार साथ में मिलकर नदी में मछली मार रहे थे, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 35 वर्ष का आया और लड़की रिष्तेदार को छेड़ने लगा उसके बाद लड़की को जमीन में पटक दिया।
          ➡️इस बात को लेकर मछली मार रहे लोग मिलकर उस युवक को पकड़े और जान से मारने की नियत से हाथ, मुक्का, लात, डंडा से मारपीट किये। तत्पष्चात् उस युवक के हाथ, पैर को बांधकर जमीन में घसीटते हुये बस्ती की ओर ले गये, वहां पर छोड़ दिये। लगभग 11 बजे उस युवक की मृत्यू हो गई, उसके शरीर में चोंट के निषान हैं।
        ➡️मामले में हर पहलु की बारीकी से विवेचना की जा रही है, मृतक युवक की पहचान नही हुई है।

—00—

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment