प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम राजाआमा निवासी स्व. जगदेव सिदार का बांध के पानी में डूबने से 01 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी श्रीमती हीरा बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
     इसी प्रकार दुलदुला तहसील अंतर्गत् ग्राम कोरना निवासी स्व. संदीप एक्का का डबरी के पानी में डूबने से 24 मार्च 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता विकटोरिया एक्का हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment