जशपुर पुलिस का स्थायी वारंटियों पर शिकंजा, 8 स्थायी वारंट तामील कर 6 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोतबा चौकी ने भी 2 वारंटियों को पकड़ा

जशपुर। न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली और लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जशपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने 23 सितंबर 2026 से अब तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 13 स्थायी वारंटों की तामिली की है।

अभियान के तहत पुलिस ऐसे आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही है, जो विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुए अथवा लंबे समय से फरार चल रहे हैं। ऐसे आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए हैं।

पत्थलगांव पुलिस ने 8 स्थायी वारंट किए तामील

इसी क्रम में थाना पत्थलगांव पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की पतासाजी करते हुए कुल 8 स्थायी वारंटों की तामिली की। कार्रवाई के दौरान 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, एक वारंटी के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट लंबित पाए गए, जबकि एक अन्य स्थायी वारंटी की मृत्यु हो चुकी होना पाया गया।

इन स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

1. शैलेश कुमार भगत: थाना पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 202/2022 एवं प्रकरण क्रमांक 511/2022 में धारा 420, 467, 468, 120(बी), 471 एवं 341 आईपीसी के तहत न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी शैलेश कुमार भगत, पिता बसिया राम, उम्र लगभग 31 वर्ष, निवासी केवकहार/परसापारा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

2. जुगेश्वर यादव: धारा 138 निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी जुगेश्वर यादव, पिता परमानंद यादव, निवासी ग्राम कंधार, पत्थलगांव, जिला जशपुर के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी था। पत्थलगांव पुलिस ने उसकी पतासाजी कर वारंट की तामिली की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

3. राजू कुजूर: आरोपी राजू कुजूर, पिता बलमत कुजूर, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी चिडरापारा, पत्थलगांव के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी थे। इनमें अपराध क्रमांक 197/2022, प्रकरण क्रमांक 529/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी तथा अपराध क्रमांक 195/2022, प्रकरण क्रमांक 530/2022, धारा 457, 380, 34 आईपीसी शामिल हैं। दोनों प्रकरणों में जारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

4. मोहन उर्फ गुन्नू यादव: प्रकरण क्रमांक 1037/2024, अपराध क्रमांक 03/2022, धारा 457, 380, 379, 34 भा.दं.वि. के मामले में स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी मोहन उर्फ सुन्नु यादव को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

5. मयंक रोहिला: प्रकरण क्रमांक 970/2024, अपराध क्रमांक 120/2024, धारा 294, 506, 323 भा.दं.वि. के मामले में न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी मयंक रोहिला की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया।

6. निरंजन एक्का: प्रकरण क्रमांक 856/2025, अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 28, 125(ए), 125(बी) के प्रकरण में स्थायी वारंट जारी था। आरोपी निरंजन एक्का, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी कटंगतरई की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एक स्थायी वारंटी की हो चुकी थी मृत्यु

पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्थायी वारंटी रामू मिंज की मृत्यु हो चुकी होना भी पाया गया। रामू मिंज के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 270/2020, अपराध क्रमांक 217/2020, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

कोतबा पुलिस ने भी 2 स्थायी वारंटी किए गिरफ्तार

इसी अभियान के तहत चौकी कोतबा पुलिस ने भी दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इनमें वेदलाल सिदार निवासी घोघरा, चौकी कोतबा, के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 254/21, धारा 342, 394, 34 भा.दं.वि. तथा विजय चौहान निवासी कोतबा के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 316/22, धारा 294, 506(बी), 323, 324 के तहत वारंट लंबित था।

लोदाम, सिटी कोतवाली और फरसाबहार में भी हुई कार्रवाई

इससे पहले थाना लोदाम द्वारा 1, सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 1 तथा थाना फरसाबहार पुलिस द्वारा 1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इस प्रकार 23 सितंबर से अब तक जिले में कुल 13 स्थायी वारंटों की तामिली की जा चुकी है।

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में की गई।

न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली अभियान जारी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी स्थायी एवं अन्य लंबित वारंटों की तामिली को प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों के संभावित ठिकानों की जानकारी एकत्रित कर उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment