जशपुर: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बगीचा और सन्ना में 79 बोरी उर्वरक जब्त, FIR की तैयारी

जशपुर, 09जुलाई 2026। जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और नकली उर्वरकों की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री रोहित कुमार व्यास के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड बगीचा में बिना लाइसेंस तथा बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बेचने के मामलों में कुल 79 बोरी उर्वरक जब्त कर उनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सुलेसा में श्री मनोज जायसवाल द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक विक्रय किया जाना पाया गया। कार्रवाई के तहत 35 बोरी डीएपी, 10 बोरी सुपर फॉस्फेट और 7 बोरी यूरिया, कुल 52 बोरी उर्वरक जब्त किए गए।

वहीं सन्ना स्थित किसान कृषि केंद्र में बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्री किए जाने पर 27 बोरी डीएपी जब्त कर उसके विक्रय पर भी रोक लगा दी गई।

कृषि विभाग ने बताया कि दोनों मामलों की विस्तृत जांच के बाद संबंधित दोषियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया कि जिले में उर्वरक अधिनियम और संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यापारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment