रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में छह वर्षीय छयांश कोटांगले के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को आवश्यक सहायता की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में 30 साल बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम
बच्चे के पिता अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता हिरकना बाई के साथ पहुंचे थे।
अमित ने बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है।
बड़े बेटे का ऑपरेशन कराया जा चुका है, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।
📌 यह भी पढ़ें: तीन वर्षीय पार्थ साहू के बेहतर इलाज की व्यवस्था
पत्नी के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उनके लिए चुनौती बनी हुई है।
परिवार की स्थिति सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में तीन जरूरतमंदों को 55 हजार रुपये की सहायता
उपचार सहायता की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com
1 thought on “आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं रुकेगा छह वर्षीय छयांश का इलाज, मुख्यमंत्री ने दिए ऑपरेशन के निर्देश”