तीन वर्षीय पार्थ साहू के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश, जनदर्शन में मां ने लगाई गुहार

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंचीं पूर्णिमा साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मदद का भरोसा दिलाया।

📌 यह भी पढ़ें: छह वर्षीय छयांश के इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था

उन्होंने अधिकारियों को बच्चे के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पूर्णिमा ने बताया कि पार्थ का जन्म समय से पहले हुआ था और जन्म के बाद करीब दो महीने तक उसे अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा।

अब भी बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है।

📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में 30 साल बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम

चिकित्सकों ने आंखों में मोतियाबिंद की समस्या बताई है और लेंस प्रत्यारोपण के उपचार पर लाखों रुपये खर्च होने की जानकारी दी है।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उपचार का खर्च उठाना कठिन है।

📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में तीन जरूरतमंदों को 55 हजार रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पार्थ के समुचित इलाज की व्यवस्था करने को कहा, ताकि आर्थिक परेशानी उपचार में बाधा न बने।

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

1 thought on “तीन वर्षीय पार्थ साहू के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश, जनदर्शन में मां ने लगाई गुहार”

Leave a comment