रायपुर। जशपुर से अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में पहुंचीं बीकॉम की छात्रा फरहीन ने परिवार की आर्थिक कठिनाइयों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अवगत कराया।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में तीन जरूरतमंदों को 55 हजार रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री ने उसकी बात सुनकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
फरहीन ने बताया कि उनके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे।
लंबे इलाज में परिवार की जमा पूंजी खर्च हो गई और वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में 30 साल बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम
इलाज में संसाधन समाप्त होने के बाद परिवार के सामने घर गिरवी रखने तक की नौबत आ गई है।
मुख्यमंत्री ने फरहीन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ी है।
📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में संवेदनशील पहल: जरूरतमंदों को राहत और प्रतिभाओं को भरोसा
उन्होंने पढ़ाई को बिना चिंता जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com
1 thought on “पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही जशपुर की फरहीन को मुख्यमंत्री ने दिया मदद का भरोसा”