जनदर्शन में संवेदनशील पहल: जरूरतमंदों को राहत और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का भरोसा

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई मामलों में तत्काल सहायता और उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए। जनदर्शन में बुजुर्गों की श्रवण समस्या, बच्चों के उपचार, परिवारों की आर्थिक कठिनाइयों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने से जुड़े मामले सामने आए।

कोरबा के 83 वर्षीय परसराम राठौर को करीब तीन दशक से सुनने में परेशानी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें श्रवण यंत्र और चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं जशपुर की छात्रा फरहीन को पढ़ाई जारी रखने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया।

📌 यह भी पढ़ें: रायगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के 180 पदों पर भर्ती

📌 यह भी पढ़ें: महासमुंद में नर्सिंग होम पर कार्रवाई

बच्चों के उपचार के लिए निर्देश

रायपुर के छह वर्षीय छयांश के पैरों के ऑपरेशन और राजनांदगांव के तीन वर्षीय पार्थ साहू के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए 40 हजार रुपये सहित तीन जरूरतमंदों को कुल 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए गए।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

नवा रायपुर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी बहनों सना और सानिया से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। दोनों बहनें पढ़ाई के साथ खेल में भी सक्रिय हैं।

जनदर्शन में सामने आए मामलों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

📌 यह भी पढ़ें: जशपुर जंबूरी में युवाओं के लिए खेल गतिविधियां

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment