यातायात पुलिस के जवान को ड्यूटी करने के दौरान हमला करने वाले 03 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Please Share With Your Friends Also

दीपक यादव
लोकेशन जांजगीर-चांपा



-चैत नवरात्रि पर्व के अवसर पर थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोखरा स्थित मां मनका दाई मंदिर में यातायात सुरक्षा व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान  यातायात पुलिस आरक्षक द्वारा मां  मनका दाई मंदिर खोखरा मंदिर के मुख्य मार्ग में ड्यूटी कर रहा था जो रात्रि लगभग 07.00 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार होकर मां मनका दाई मंदिर के तरफ जाने लगा तो ड्यूटी पर तैनात यातायात का जवान रोकवाकर पुछा तो वे दोनो अपना नाम दीप सूर्यवंशी एंव बादल सूर्यवंशी निवासी सूर्या चौक खोखरा निवासी होना बताये तब  उक्त दोनो व्यक्तियों को  मो.सा. को वाहन पार्किंग में खड़े करने के लिये बोला उसी दौरान उन दोनो लोगो के साथ उनके दो साथी एक मोटर सायकल में पीछे से आये और चारो लोग एक राय होकर हम लोगों के मोटर सायकल को जाने से रोकते हो कहकर यातायात के जवान को अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगे कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment