जशपुर:जशपुर में सुंदर आकर्षक रूप में देखने मिलेगा आंगनबाड़ी भवन
कलेक्टर ने हर्रापाठ आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण”बच्चों को आकर्षित करने सुंदर कलाकृति करने के निर्देश…

Please Share With Your Friends Also

कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रापाठ में नव निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए आंगनबाड़ी में आकर्षक रूप से रंग रोगन करे और उनके बौद्धिक विकास के लिए भी दिवाल पर चित्रकला करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चे आंगनबाड़ी के प्रति आकर्षित हो सके जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने बताया कि जिला में सुंदर और आकर्षित रूप में सुविधा युक्त आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। ताकि बच्चों को आंगनबाड़ी में आने में अच्छा लगे । इस अवसर पर मनोरा जनपद पंचायत सीईओ श्री रघुनाथ राम और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment