पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार

Please Share With Your Friends Also

जशपुर 8 जून 25/ पशुधन विकास विभाग  द्वारा विकासखंड जशपुर के ग्राम पंचायत – बालाछापर में  विगत दिवस पशु प्रदर्शनी मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पशुपालकों को उत्कृष्ट पशु पक्षी हेतु पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त पैरा में यूरिया उपचार, कृत्रिम गर्भाधान,बधियाकरण,गोमूत्र और गोबर से जीवामृत बनाने की विधी,पशुओं के नस्लों का डिस्पले,तथा पशुओं का आवास, रोग और आहार प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए  निःशुल्क पशु औषधि वितरण किया गया l

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment