जशपुर: नवोदय चयन परीक्षा-2027 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन, अधिक से अधिक विद्यार्थियों के पंजीयन पर जोर

जशपुर: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त श्री राजेश लखानी ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को पत्र भेजकर जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया है।

आयुक्त ने बताया कि नवोदय विद्यालयों में प्रवेश JNVST के माध्यम से होता है। इस वर्ष समिति का विशेष फोकस ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों, खासकर बालिकाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर है। जिला शिक्षा विभाग और नवोदय विद्यालयों को ऑनलाइन पंजीकरण, निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा तथा विद्यालयों की आधुनिक सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए JNVST-2027 के ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं, जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment