रायपुर, 09 जून 2026। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक विषयों तथा विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े अनेक अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हैं। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी आधिकारिक रूप से बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।