पतराटोली के नारी शक्ति ग्राम संगठन में समूह के दीदियों को दी गई पोषण स्वच्छता और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 24 अक्टूबर 2025/ जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु  स्वरोजगार, उद्यमिता एवं समूह-आधारित आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है और शासन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शत् कार्य किया जा रहा है।
              इसी कड़ी में रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विगत दिवस कलस्टर संगठन एवं ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद पंचायत दुलदुला के ग्राम पंचायत पतराटोली के नारी शक्ति ग्राम संगठन में समूह के दीदियों को पोषण, स्वच्छता, लैगिंग उत्पीड़न के संबंध में जानकारी दी गई और जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस दौरान स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका आधारित गतिविधियों की जानकारी भी प्रदान की गई।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment