जशपुर: अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं” सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवेदन का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश……

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 09 जून 2025/अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को  प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
   इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त आवेदनों का निराकृत होने पर उसकी सूचना संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा, ताकि उनको अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। आज जनदर्शन में कुल 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।  इसमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी मामले, पेयजल संकट , सड़क व बिजली की समस्याएं, आजीविका, राशन कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र  सहित विभिन्न विषयों से संबंधित मांगें शामिल थीं।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment