प्रधानमंत्री आवास 2.0: पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का घर दिलाने के लिए भूमि चिन्हांकन तेज करने के निर्देश

रायपुर, 08 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास 2.0 भूमि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पात्र आवासहीन परिवारों को समय पर पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए भूमि सर्वेक्षण, चिन्हांकन और हितग्राहियों की पहचान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबादी भूमि पर निवास कर रहे पात्र परिवारों का सत्यापन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए समुचित कार्यवाही करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में नगरीय निकायों को वर्तमान और भविष्य की आवासीय जरूरतों का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जा सके। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पात्र परिवारों की पहचान कर आवश्यकतानुसार आवास निर्माण की व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती आर. शंगीता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment