जनदर्शन में 30 साल बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम, मुख्यमंत्री ने दिलाया श्रवण यंत्र और चश्मा

Please Share With Your Friends Also

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय परसराम राठौर को तत्काल राहत मिली।

📌 यह भी पढ़ें: छह वर्षीय छयांश के इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था

वे अपने पुत्र सोमनाथ राठौर के साथ पहुंचे थे और करीब 30 वर्षों से सुनने में परेशानी की समस्या बता रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी बात सुनकर मौके पर ही श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग ने आंखों की कमजोरी की बात भी बताई, जिस पर चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

📌 यह भी पढ़ें: तीन वर्षीय पार्थ साहू के बेहतर इलाज की व्यवस्था

श्रवण यंत्र लगाने के बाद परसराम राठौर ने आवाजें स्पष्ट सुनने की बात कही और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

इसी जनदर्शन में भाटापारा के नेहरू वार्ड निवासी बलवंत सिंह यादव ने भी श्रवण संबंधी समस्या बताई।

📌 यह भी पढ़ें: जनदर्शन में तीन जरूरतमंदों को 55 हजार रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया और श्रवण दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, जनहित से जुड़ी खबरों और प्रदेश की बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहें संवाद छत्तीसगढ़ — https://samvadchhattisgarh.com

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh