रायपुर: विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नियुक्तियां, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई

Please Share With Your Friends Also

रायपुर, 8 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी होने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से विभिन्न संस्थाओं के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जारी नियुक्तियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर श्री गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य पद पर श्री देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती ममता साहू बनाई गई हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में श्री सौरभसिंह जागृत, श्री दुर्गा महेश्वर और श्री दयावंत धर बांधे को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री आनंद निषाद तथा सदस्य श्री नेतराम निषाद, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य श्रीमती सुमन मुथा और शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक के साथ सदस्य के रूप में श्री बसंत पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल, श्री संतोष पटेल एवं श्री प्रेम पटेल की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री मनमथ नाथ शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की सदस्य श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री आनंद कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज) तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री मंगल दास ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment