रायपुर: आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बनी रणनीति

रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस (मानसून) सत्र के शुभारंभ से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा कार्यमंत्रणा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment